शिवसेना सांसद संजय राउत को कोर्ट ने 4 अगस्त तक ED कस्टडी में भेजा
संजय राउत (फोटो: आईएएनएस)
शिव सेना सांसद संजय राउत को पीएमएलए कोर्ट ने 4 अगस्त तक ED (प्रवर्तन निदेशालय) की कस्टडी में भेज दिया है। यह फैसला पीएमएलए कोर्ट के स्पेशल जज एमजी देशपांडे ने सोमवार शाम को सुनाया।
ED ने आठ दिन की रिमांड की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने चार दिन की ही रिमांड को मंजूरी दी है।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
