संजय दत्त हुए घायल, फिल्म शूटिंग को रोकना पड़ा

Sanjay Dutt (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

बेंगलुरु | अभिनेता संजय दत्त घायल हो गए हैं. फिल्म KD की शूटिंग करने के दौरान संजय दत्त घायल हो गए. वह बम विस्फोट के सीन की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म बेंगलुरु में शूट की जा रही हैं. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

KD एक कन्नड़ फिल्म हैं जो पूरे भारत में रिलीज होगी.

सूत्रों ने बताया कि बम विस्फोट के सीन की शूटिंग के दौरान संजय दत्त की कोहनी, हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं. इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी हैं.

फाइट मास्टर डॉक्टर रवि वर्मा फिल्म के लिए फाइट कंपोज कर रहे थे. घटना की सटीक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. फिल्म उद्योग के सूत्रों ने बताया कि यह घटना बेंगलुरु के मगदी रोड पर हुई हैं. फिलहाल, संजय दत्त चोटों से उबर रहे हैं.

केजीएफ चैप्टर 1 और 2 के बाद, संजय दत्त एक्शन हीरो ध्रुव सरजा की कन्नड़ फिल्म ‘KD’ में एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं.

‘KD’ फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रेम और यह केवीएन बैनर के तहत बन रही है. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभा रही हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!