जिया खान आत्महत्या मामले में अभिनेता सूरज पंचोली बरी, स्पेशल CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला

Jiah Khan and Sooraj Pancholi (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को (बॉलीवुड एक्ट्रेस) जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली (अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे) को बरी कर दिया.

सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था.

जिया ने 3 जून, 2013 को जुहू (मुंबई) में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी.

जिया की मां राबिया खान ने दावा किया था कि उनकी बेटी अभिनेता पंचोली के साथ अपमानजनक रिश्ते में थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या की गई थी.

कोर्ट के इस फैसले से राबिया को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने सबूतों के आभाव में सूरज को बरी किया है.

इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!