संभल हिंसा मामला: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक के बेटे पर केस दर्ज

FIR (1) (3)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा मामले (Sambhal Violence Case) में यूपी पुलिस ने FIR दर्ज की है. पुलिस ने 400 लोगों के खिलाफ FIR रजिस्टर की है. कुल 07 FIR लिखी गई है. इसमें संभल से सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क और उनकी ही पार्टी के विधायक इकबाल महमूद के बेटे नवाब सुहैल इकबाल के भी नाम शामिल है.

आरोपियों पर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1986 और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य प्रशासन ने 1 दिसंबर तक जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो महिलाओं सहित कम से कम 25 लोगों को हिरासत में या फिर गिरफ्तार किया गया है. हिंसा के इस मामले में चार लोगों की मौत हुई है और 22 पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों लोग घायल हो गए है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!