दिल दहला देने वाली घटना : 9 साल की मासूम की कुत्तों ने ली जान, एक हाथ….
कुत्तों के झुंड का शिकार बनी मासूम रिया / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
दिल दहला देने वाली घटना : 9 साल की मासूम की कुत्तों ने ली जान, मां के सामने नोचते रहे शव, एक हाथ….
यूपी के संभल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. संभल में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 9 साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला. कुत्तों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब बच्ची अपनी मां के साथ चारा लेने जा रही थी.
संभल जनपद में दिल-दहलाने देने वाली घटना सामने आई है. यहां आवारा कुत्तों का एक झुंड 9 साल की मासूम बच्ची पर टूट पड़ा. कुत्तों के इस झुंड ने बच्ची पर हमला बोलते हुए उसे बुरी तरह नोच-खसोटकर मार डाला. ये घटना रविवार शाम के समय तब हुई जब बच्ची अपनी मां के साथ चारा लेने जा रही थी. अचानक से 10 से 12 आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया.
बच्ची को तलाशते हुए जब मां पहुंची तो कुत्तों का झुंड रिया पर हमलावर था. इस पर मां की चीख निकल पड़ी, तब तक कुत्ते उसका एक हाथ काटकर अलग कर चुके थे. शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल की ओर पहुंचे और गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव पोटा का बताया जाता है. गांव निवासी विनोद उर्फ बंटी की 9 साल की बेटी रिया गौतम गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी. रिया बीती रविवार की शाम 5 बजे अपनी मां ममता और दादी मुन्नी के साथ बकरी और भैंसों के लिए चारा लेने के लिए जा रही थी.
इस दौरान मां और दादी थोड़ा आगे चल रही थीं जबकि रिया उनके पीछे-पीछे आ रही थी कि इसी बीच अचानक से 10 से 12 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया. चीख-पुकार सुनकर बच्ची की मां और दादी दौड़ीं और हमलावर कुत्तों को भगाने की कोशिश करने लगीं. लेकिन कुत्ते उसे बुरी तरह नोचते-खसोटते रहे.
आसपास मौजूद और खेतों पर काम कर रहे लोग शोर सुन दौड़कर पहुंचे और बच्ची को कुत्तों के चुंगल से बचाया लेकिन तब तक बच्ची बुरी तरह जख्मी हो चुकी थी. कुत्तों ने उसका एक हाथ काटकर अलग कर दिया था. काफी देर तक रिया के कटे हुए हाथ को ढूंढा गया लेकिन वह नहीं मिल सका.
घटना को लेकर एसडीएम संभल रामानुजने बताया कि कुत्ते से काटने से बच्ची की मौत की जानकारी मिली है, जो कि काफी दुखद घटना है. इस मामले की जांच कराने के साथ ही नियमानुसार पीड़ित पिता को मदद कराई जाएगी. इसके लिए पशु चिकित्साधिकारी के साथ जागरुकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है. जिससे लोग भी अपने स्तर पर सावधानी बरतें. अभियान चलाया जाएगा.
