सलमान खान ड्रग्स लेता है, आमिर का पता नहीं: बाबा रामदेव

Baba Ramdev (1)
The Hindi Post

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) | योग गुरु स्वामी रामदेव ने बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं पर ड्रग्स का सेवन करने का आरोप लगाया है. बाबा रामदेव के इस बयान के वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

बाबा रामदेव शनिवार को मुरादाबाद में आर्यवीर और वीरांगना सम्मेलन में बोल रहे थे. इस सम्मलेन के दौरान उन्होंने कहा, “सलमान खान ड्रग्स लेते हैं, मैं आमिर खान के बारे में नहीं जानता. शाहरुख खान का बच्चा ड्रग्स लेते हुए पकड़ा गया और जेल में रहा. जहां तक अभिनेत्रियों की बात है, उनका तो भगवान ही मालिक है.”

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा ने आगे कहा, “फिल्म इंडस्ट्री में चारों तरफ ड्रग्स हैं, राजनीति में भी ड्रग्स हैं. चुनाव के दौरान शराब बांटी जाती है. हमें संकल्प लेना है कि भारत को हर नशे से मुक्त करना है. इसके लिए हम एक आंदोलन शुरू करेंगे।”

सोशल मीडिया और टीवी पर बाबा रामदेव द्वारा दिए गए बयान का वीडियो चल रहा है. इस पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!