सलमान खान को मिला धमकी भरा ईमेल, अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

Salman Khan and Lawrence Bishnoi (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार ई-मेल के माध्यम से यह धमकी दी गई है.

सलमान के एक करीबी सहयोगी को एक ई-मेल मिला है जिसमें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के हाल के एक इंटरव्यू का जिक्र किया गया है. लॉरेंस बिश्नोई ने दावा किया था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है.

धमकी भरा मेल शनिवार को सलमान खान के करीबी प्रशांत गुंजालकर को भेजा गया. ईमेल किसी रोहित गर्ग के नाम की ID से भेजा गया. सलमान खान की टीम ने गर्ग, गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ धमकी भरे ई-मेल भेजने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ई-मेल में सलाह दी गई है कि अगर सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू नहीं देखा है, तो उन्हें इसे देखना चाहिए, और यदि वह इस मामले को खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें बराड़ के साथ आमने-सामने बात करनी चाहिए.

इस बीच, सलमान को मिली ताजा धमकियों के मद्देनजर उनके आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!