इस देश में भारतीय छात्रों पर हुआ चाकू से हमला, मचा हड़कंप
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo) - Credit: EP
इस देश में भारतीय छात्रों पर हुआ चाकू से हमला, मचा हड़कंप, BIG NEWS
रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक की राजधानी उफा में एक सनसनीखेज घटना घटी है. यहां की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल में शनिवार को चाकूबाजी की घटना हुई. इसमें चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग लहूलुहान हो गए.
शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, एक किशोर चाकू लेकर हॉस्टल में घुसा और वहां मौजूद छात्रों पर अचानक हमला कर दिया. इस हमले के बाद हॉस्टल में अफरातफरी मच गई. जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए दो पुलिसकर्मियों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया और खुद को भी चोट पहुंचाई. फिलहाल हमलावर पुलिस की हिरासत में है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अंतरिम मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क ने आरटीवीआई डॉट कॉम से कहा, “हमलावर ने गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया, इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को भी चाकू लगा. इसके अलावा संदिग्ध ने खुद को भी चोट पहुंचाई.”
इस घटना के बाद रूस में स्थित भारतीय दूतावास पूरी तरह सतर्क है और रूसी अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति की निगरानी कर रहा है. घायलों की सहायता के लिए कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों की एक टीम तुरंत उफा के लिए रवाना कर दी गई है. हालांकि, रूसी प्रशासन ने अब तक हमले के पीछे के सटीक कारणों या छात्रों के साथ हमलावर के किसी पुराने विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
इस हिंसक घटना ने वहां पढ़ रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है, जबकि रूसी जांच कमेटी मामले की गहन पड़ताल में जुट गई है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
