ठग सुकेश चंद्रशेखर की जैकलीन फर्नांडीज को किस करते हुए फोटो हुई वायरल

Jacqueline Fernandez 1 (1)

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम - जैकलिन फर्नॅंडेज़

The Hindi Post

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की कथित करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस फोटो में सुकेश जैकलिन के चेहरे पर किस करते हुए देखे जा सकते है। वही जैकलीन के गर्दन पर एक निशान दिख रहा है, जो सोशल मीडिया यूज़र्स के अनुसार लव बाइट है।

फोटो में दिख रहा है कि सुकेश जैकलीन की नाक पर किस कर रहे है और जैकलीन मुस्कुरा रही है।

दरअसल, 32 वर्षीय सुकेश बेंगलुरु निवासी है और वह 200 करोड़ के ठगी मामले का मुख्य आरोपी है। सुकेश के साथ कथित संबंध के चलते जैकलीन प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर है। हालांकि जैकलीन कई बार सुकेश से किसी तरह के संबंध होने से इनकार कर चुकी है।

फोटो: इंस्टाग्राम
फोटो: इंस्टाग्राम

अब वायरल हुई नई तस्वीर ने जैकलीन की मुश्किल बढ़ा दी है। सवाल यह है कि अगर उनका सुकेश के साथ कोई संबंध नही है तो दोनो तस्वीर में एक साथ कैसे?

यह पहली बार नही है जब जैकलीन की तस्वीर सुकेश के साथ वायरल हुई है। इससे पहले भी दोनो की तस्वीरें सामने आई थी और वायरल हो गई थी।

सुकेश 200 करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। इस मामले में, हाल में ही प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन से पूछताछ की थी। इस केस के चलते, जैकलीन को भारत से बाहर जाने की अनुमति नही है।

ईडी के एक अधिकारी ने कहा था कि पिंकी ईरानी ने ही सुकेश चंद्रशेखर को जैकलिन से मिलवाया था। पिंकी, सुकेश की कथित सहयोगी है। यह आरोप लगाया गया है कि पिंकी जैकलीन फर्नांडीज के लिए महंगे उपहार चुनती थी और बाद में सुकेश चंद्रशेखर द्वारा भुगतान किए जाने के बाद उन्हें उसको दे देती थी।

फिलहाल इस पूरे केस की जांच जारी है।

वही फ़ोटो वायरल होने के बाद, जैकलीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाल कर मीडिया से आग्रह किया है कि वह ऐसी तस्वीरों को साझा न करे जिससे उनकी निजता का हनन हो।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!