कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल

BJP (3)
The Hindi Post

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए. रोहन कांग्रेस के जाने-माने नेता थे और उन्हें अक्सर टीवी डिबेट्स में देखा जाता था. वह कांग्रेस का पक्ष रखते थे. अब वह बीजेपी में शामिल हो गए है.

रोहन गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए.

Rohan Gupta Joins BJP (1)

कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को अहमदाबाद पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था पर उन्होंने टिकट लौटा दिया था. बाद में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया.

रोहन से पहले, गौरव वल्लभ ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. वह भी कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता थे और टीवी डिबेट्स में पार्टी का बचाव करते थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!