रॉबर्ट वाड्रा ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, कहा – देश पहले आपकी डिग्रियां देखना चाहता है

Robert Vadra (2)

Photo: IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि उन्‍हें (स्मृति ईरानी) संसद में उनके नाम का दुरुपयोग करना बंद कर देना चहिए.

उन्‍होंने स्मृति ईरानी पर पलटवार करते हुए कहा, “देश आपकी डिग्रियां और गोवा रेस्तरां मामले में क्‍या हुआ जानना चाहता है.”

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ”स्मृति ईरानी जी आप संसद में मेरे नाम का दुरुपयोग करना बंद करें. मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप मेरे खिलाफ सबूत दें.”

वाड्रा ने ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा, “मुझ पर उंगली उठाने से आपकी कमियां छिप नहीं सकती. याद रखें जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी बाकी उंगलियां आपकी तरफ उठती हैं…”

उन्‍होंने कहा कि गोवा में हुए रेस्तरां वि‍वाद और अपनी शैक्षणिक योग्यता का मामला पहले स्पष्ट करें, फिर किसी पर उंगली उठाएं.

उन्‍होंने कहा कि गोवा मामले में कोई जवाब न देकर तथ्‍य छिपाए जा रहे हैं. “आपको शर्म आनी चाहिए. उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री को निशाने पर लेते हुुए कई समाचार रिपोर्ट भी पोस्‍ट की.”

रॉबर्ट वाड्रा की यह टिप्पणी व्यवसायी गौतम अडानी के साथ उनकी एक तस्वीर दिखाए जाने के दो दिन बाद आई है. स्मृति ईरानी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान रोबर्ट वाड्रा और गौतम अडाणी की साथ में होने की एक फोटो दिखाई थी.

बीजेपी कई मौकों पर बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के जरिए कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साध चुकी है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!