“मण‍िपुर में महीनों से आग लगी है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्‍कार हो रहे हैं.. PM संसद में हंस-हंसकर बात कर रहे थे..”: राहुल गांधी

Rahul Gandhi 6 (2)
The Hindi Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि प्रधानमंत्री संसद में मणिपुर पर दो मिनट बोले. राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा भाषण दो घंटे का था और उसमें से मणिपुर पर वह दो मिनट ही बोले.

राहुल ने कहा, “मणिपुर में महीनों से आग लगी है. लोग मारे जा रहे हैं. दुष्कर्म हो रहा है, बच्चों को मारा जा रहा है. आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री हंस कर बोल रहे थे. मुस्कुरा रहे थे. जोक मार रहे थे. प्रधानमंत्री को यह शोभा नहीं देता है. अगर देश में ऐसा हो रहा है तो प्रधानमंत्री को दो घंटे यह नहीं करना चाहिए था. विषय राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी नहीं था, विषय मणिपुर था, मणिपुर जल रहा है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!