अतीक के भाई अशरफ के साले सद्दाम पर घोषित हुआ एक लाख का इनाम

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के भाई अशरफ के बहनोई अब्दुल समद उर्फ सद्दाम की गिरफ्तारी पर इनाम 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया.

यूपी पुलिस ने शनिवार को इनाम की राशि बढ़ा दी. सद्दाम बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित है.

अतीक अहमद और अशरफ की यूपी के प्रयागराज में 15 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी. घटना को अंजाम देने वाले तीन शूटर पुलिस की गिरफ्त में है.

अतीक-अशरफ के मर्डर मामले में SIT की जांच जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!