राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में, शर्लिन ने दर्ज कराई थी FIR

Rakhi Sawant and Sherlyn Chopra (1)
The Hindi Post

मुंबई | अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया है. शर्लिन ने आरोप लगाया कि राखी उसे बदनाम कर रही थी और उनके अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थी.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी आज अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करने वाली थी, हालांकि शर्लिन द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के चलते अब उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

शर्लिन ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि राखी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि राखी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है.

शर्लिन ने ट्वीट किया, “अम्बोली पुलिस ने एफआईआर 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है. कल, राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था.”

शर्लिन के पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने रिएक्शन शेयर किए. जहां कुछ ने राखी की मां की तबियत ठीक नहीं होने पर चिंता व्यक्त की, वहीं कई अन्य लोगों ने कहा कि शर्लिन का ट्वीट तथ्यात्मक नहीं है और राखी से केवल (पुलिस द्वारा) पूछताछ की जा रही है.

पिछले साल भी शर्लिन ने राखी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!