कैसी है अब राजू श्रीवास्तव की तबियत, परिवार ने दिया अपडेट

Raju Srivastava
The Hindi Post

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एआईआईएमएस (AIIMS) – दिल्ली में भर्ती है। उनको तीन दिन पहले दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ा था। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां अभी भी उनका इलाज जारी है।

इस बीच उनके निधन की अफवाह भी उड़ी है। पर यह खबर सही नही है। राजू श्रीवास्तव के परिवार ने इस खबर का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव की तबियत अब कैसी है। उन्होंने लिखा, “राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। अफवाहों पर ध्यान ने दें। उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते रहें।”

बीती रात भी परिवार ने राजू की सेहत के बारे में अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था, “राजू श्रीवास्तव जी की तबियत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे है। डॉक्टरों की टीम अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ उनके स्वास्थ्य का खयाल रख रही है। आप सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आप सबसे अपील है कि अफवाहों/फर्जी खबरों पर ध्यान न दे।”

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटीलेटर पर है उनकी हालत गंभीर है। वो डॉक्टरों की निगरानी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया था। वो उस समय, जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे। उनको तुरंत की AIIMS ले जाया गया था जहां उनको भर्ती कर लिया गया था। तबियत बिगड़ने पर उनको वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया था। तबसे वो वेंटीलेटर पर है। और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!