जयपुर | राजस्थान में लगभग एक करोड़ स्कूली बच्चों ने भारत में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान के तहत एक साथ देशभक्ति के गीत गाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। राज्यभर के विभिन्न जिलों के इन छात्रों ने सुबह 10:15 से 10:40 बजे तक एक साथ देशभक्ति के गीत गाए।
मुख्य कार्यक्रम जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राज्य की राजधानी के 26,000 स्कूली बच्चों की उपस्थिति में हुआ। इस उपलब्धि को वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस में जगह मिली है।
शिक्षा विभाग को बधाई, 1 करोड़ से अधिक बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों के सामूहिक गायन से प्रदेश में एक नया वातावरण तैयार होगा। इन तरानों में संविधान की रक्षा, आपसी भाईचारे व देश की आजादी में दिए गए बलिदानों सहित तमान भावनाएं समाहित है। pic.twitter.com/yiCnRe0roz
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 12, 2022
राजस्थान शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने कहा कि इस गायन कार्यक्रम में राज्य के 67,000 सरकारी और 50,000 निजी स्कूल शामिल थे।
गोयल ने कहा कि राज्यभर से नौवीं से 12वीं कक्षा तक के करीब एक करोड़ बच्चों ने एक साथ 25 मिनट तक छह देशभक्ति के गीत गाए।
आईएएनएस