कैसी है कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत, बताया उनकी बेटी अंतरा ने

Raju Srivastava
The Hindi Post

नई दिल्ली | दिग्गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। राजू को 10 अगस्त को सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, वह जिम में वर्कआउट करने के दौरान गिर गए थे।

उनकी बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने कहा, “मेरे पिता राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से राजू श्रीवास्तव की सेहत से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए उनके (राजू श्रीवास्तव के) आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और एम्स के बयान पर ही भरोसा करने की अपील की।

अंतरा श्रीवास्तव ने कहा, “केवल एम्स और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के बयान पर ही विश्वास करें। किसी और के बयान पर विश्वास न करें। एम्स में डॉक्टर्स और उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रही है। हम आभारी हैं उनके और राजू श्रीवास्तव के सभी शुभचिंतकों के”।

इस बीच एम्स के सूत्र ने यह भी कहा कि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन वह वेंटिलेटर पर ही हैं।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!