15 दिन बाद आया राजू श्रीवास्तव को होश

Raju Srivastava 14 (1)

फाइल फोटो

The Hindi Post

राजू श्रीवास्तव के परिवार और फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजू श्रीवास्तव को गुरुवार सुबह होश आ गया। वो पिछले 15 दिनों से बेहोश थे और उनका दिल्ली के AIIMS में इलाज चल रहा है। उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआओं का दौर अभी भी जारी है।

ANI ने राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग के हवाले से रिपोर्ट किया कि राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन बाद होश आ गया। वो डॉक्टरों की निगरानी में है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हालांकि, उनका इलाज अभी जारी है।

दिल्ली AIIMS में राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था। राजू उसी दिन, जिम में वर्कआउट करते समय, गिर गए थे। उनको हार्ट अटैक पड़ा था। इसी के बाद उनको तुरंत AIIMS लाया गया था।

अब राजू की सेहत में सुधार होने से निश्चित ही उनके परिवार के लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई होगी। फिलहाल राजू का इलाज अभी जारी है और उनके पूरी तरह ठीक होने तक दुआओं का दौर जारी रहना चाहिए।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!