यूथ कांग्रेस का बड़ा एक्शन ! एक साथ 200 पदाधिकारियों को किया सस्पेंड

Congress (2) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

यूथ कांग्रेस का बड़ा एक्शन ! एक साथ 200 पदाधिकारियों को किया सस्पेंड

 

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर ‘INDIA’ गठबंधन की रैली आयोजित हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रैली में युवा कांग्रेस के कई नेता शामिल नहीं हुए थे. इस पर एक्शन हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैरहाजिर रहने पर युवा कांग्रेस ने सात राज्यों के 200 से अधिक पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

बता दे कि मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की मौजूदगी वाली इस रैली में विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानि SIR का विरोध किया था.

रैली में राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेजने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्यक्रम में अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता मानते हुए संगठन ने यह कड़ी कार्रवाई (निलंबन) की है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!