शिक्षिका ने छात्रा से शादी करने के लिए बदला अपना जेंडर, बनी पुरुष, धूमधाम से हुई शादी

Aarav and Kalpana (1)

कल्पना (बाए) और आरव (दाए)/फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

अपने प्यार को पाने के लिए राजस्थान की एक स्कूल टीचर ने अपना जेंडर चेंज करवा लिया और लड़का बन गई. इसके बाद उसने अपनी स्टूडेंट से शादी कर ली, जिससे वो बहुत प्यार करता है.

यह वाकया राजस्थान के भरतपुर का है और इस समय खूब चर्चा में है. दोनों की शादी 4 नवंबर को हुई.

दोनों बेहद खुश है और साथ ही खुश है उनके परिवार वाले भी जिनकी रजामंदी से यह शादी हुई है.

 

दरअसल मीरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्पोर्ट्स टीचर (फिजिकल एजुकेशन टीचर) के पद पर तैनात है. इसी स्कूल में कल्पना पढ़ती थी और वो एक कबड्डी खिलाड़ी है. मीरा और कल्पना को एक-दूसरे से प्यार हो गया. प्यार परवान चढ़ा तो तय हुए कि शादी की जाए. पर अड़चन यह थी कि यह शादी हो तो कैसे हो.

इसके बाद, मीरा ने अपना जेंडर चेंज कराने का फैसला किया. फिर कई बार सर्जरी हुई और जब सर्जरी की प्रकिया पूरी हुई तो मीरा आरव बन चुकी थी.

आरव कुंतल ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “मेरा जन्म लड़की के तौर पर हुआ था लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मैं एक लड़का हूं. मैं हमेशा से अपना जेंडर बदलने के लिए सर्जरी करवाना चाहता था. मेरी पहली सर्जरी दिसंबर 2019 में हुई थी.”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्पना को भी मीरा से लम्बे समय से प्यार था और वो हर हाल में उससे ही शादी करती. कल्पना ने मीडिया से कहा कि “अगर वो (आरव) अपना जेंडर चेंज नहीं करवाते तो भी मैं उनसे ही शादी करती.”

चूँकि, दोनों परिवारों की रजामंदी से यह शादी हुई है, इसलिए सब बेहद खुश है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!