बीच सड़क पर दो सांडों का तांडव, गुजर रही महिला पर किया हमला, हवा में कई फीट ऊपर उछाल दिया….., VIDEO
बीच सड़क पर दो सांडों का तांडव, गुजर रही महिला पर किया हमला, हवा में कई फीट ऊपर उछाल दिया….., VIDEO
राजस्थान में एक बार फिर आवारा सांडों का दहशत बढ़ते जा रहा है. यहां एक महिला को एक आवारा सांड ने अचानक से जानलेवा हमला कर दिया. सांड़ के इस हमले से पीड़ित महिला लगभग 4 फुट ऊपर उछलकर 6 फुट दूर जा गिरी. पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि अवारा सांड़ के हमले से महिला जमीन पर बेसूध गिर गई है. इस घटना के बाद अवारा जानवरों के हमले को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं.
यह भयावह घटना राजस्थान के भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके का है. यहां बुर्का पहनी एक महिला को सांड ने अचानक से टक्कर मार दी. यह घटना तब हुई जब दो अवारा सांड आपस में लड़ रहे थे, दोनों लड़ते हुए अचानक से सड़क पर दौड़ने लगे, उसी सड़क पर चल रही एक महिला को सांड ने पीछे से हमला कर दिया. इस घटना में महिला के शरीर में कई जगह चोट आई है.
राजस्थान में आवारा सांडो का आतंक, यहां भरतपुर में एक महिला को आवारा सांड ने जानलेवा हमला किया. इस हमले में महिला को गंभीर चोटे आई हैं. pic.twitter.com/q3hdqQ4zk6
— Md zeeshan alam (@mdjushanal65707) August 12, 2025
फिलहाल पीड़ित महिला अपने घर पर ही हैं और उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही थी. उस समय यह घटना हुई. वहीं, इस घटना के तुरंत बाद पड़ोस के घर से कुछ लोग पीड़ित महिला को सड़क से उठाया और उनकी मदद करते हैं.
पीड़ित महिला शाहजहां (55) निवासी पाई बाग ने मीडिया से बात करते हुए उस घटना के बारे में विस्तार से बताया कि वह घर का सामान लेने बाजार गई थी. शाम करीब 5 बजे वह सामान लेकर पैदल घर जा रही थी. चांदनी मैरिज होम के पास दो सांड खड़े थे. मैं वहां से आगे निकल आई. तब उन दोनों में झगड़ा नहीं हो रहा था. जैसे ही मैं सांडों को क्रॉस कर आगे बढ़ी तभी दोनों सांडों में झगड़ा हो गया. इतने में एक सांड ने शाहजहां को पीछे से टक्कर मारते हुए उछाल दिया.
