मामा के घर से लौट रही मूक-बधिर युवती से गैंगरेप, बचने के लिए भागी तो आरोपियों ने किया पीछा, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एनकाउंटर….

Balrampur 1

पीड़िता वारदात से ठीक पहले सड़क पर भागती हुई सीसीटीवी में नजर आई/ (फोटो क्रेडिट :सोशल मीडिया)

The Hindi Post

मामा के घर से लौट रही मूक-बधिर युवती से गैंगरेप, बचने के लिए भागी तो आरोपियों ने किया पीछा, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एनकाउंटर….

 

यूपी की बलरापुर पुलिस ने दो लोगों को एक मूक-बधिर युवती से कथित तौर पर गैंगरेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार देर रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा.

युवती के साथ दुष्कर्म की यह कथित घटना 11 अगस्त की रात को हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें युवती को जान बचाकर भागते हुए देखा जा सकता है.

पुलिस ने जिन दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान अंकुर वर्मा (21), हर्षित पांडे (22) के रूप में हुई है.

चूंकि, युवती बोल नहीं पाती है, वह अपना बचाव नहीं कर पाई. जब वह रात 9 बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिवारजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया. थोड़ी ही दूर पर पह एक खेत में बदहवास हालत में मिली. पुलिस को तुरंत सूचित कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया. पीड़िता ने इशारों में बताया कि उसके साथ क्या हुआ था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक सवार दो युवकों ने युवती को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ रेप किया. अगवा होने से पहले युवती का सड़क पर भागते हुए एक वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है जो अब वायरल हो रहा है.

एसपी बलरामपुर विकास कुमार ने वीडियो बाइट में बताया कि 11 अगस्त 2025 को थाना कोतवाली देहात में वादी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी बहन जो मूक-बधिर और मानसिक दिव्यांग हैं, के साथ दुराचार हुआ है. इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरु की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों की जांच की और तो दो व्यक्तियों के बारे में पता चला.

उन्होंने आगे कहा, “आज रात हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनके पहचान अंकुर वर्मा और हर्षित पांडे के रूप में हुई है. जो प्रारंभिक पूछताछ हो पाई है उसके अनुसार इन दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. पुलिस इस मामले में साक्ष्य इकठ्ठा करने का काम कर रही है और जांच जारी है.”

 

Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!