राजस्थान के मंत्री के बेटे पर दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज

Molestation Rape Abuse Depositphotos_99752186_S (1) (1)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | राजस्थान के एक मंत्री के बेटे के खिलाफ एक अलग धर्म की 24 वर्षीय महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में दिल्ली पुलिस में जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, रोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके पिता महेश जोशी एक राजनेता और राजस्थान सरकार में मंत्री हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रोहित के पास उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो हैं, जिसे उसने बेहोश होने पर रिकॉर्ड किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने प्राथमिकी में कहा है कि, “3 और 4 सितंबर 2021 को मैं एक इंटरव्यू के लिए दिल्ली आयी थी, रोहित पहले से ही दिल्ली में था। उसने होटल स्मार्ट में मेरे लिए एक कमरा बुक किया और हमें पति-पत्नी बताया। उसने मुझसे वादा किया कि वह मुझसे शादी करेगा। इसके बाद उसने कई मौकों पर मेरे साथ दुष्कर्म किया और इसे रिकॉर्ड किया। उसने मुझे बात फैलाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। उसने मुझसे कहा कि वह अपनी पत्नी से तलाक ले रहा है और वह मुझसे शादी करेगा। कई मौकों पर उसने मुझे बुरी तरह से पीटा और मुझे नाचने के लिए मजबूर किया। यह एक बहुत बड़ा आघात था।”

आईएएनएस के पास प्राथमिकी की कॉपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस को यह भी पता चला कि रोहित ने एक हलफनामा दिया था जिसमें पीड़िता ने कहा कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शारीरिक संबंध बनाया है। सूत्र ने कहा कि यह रोहित ने अपने बचाव में किया होगा, क्योंकि वह जानता था कि एक दिन लड़की पुलिस के पास जाएगी।

आईएएनएस द्वारा एक्सेस की गई पीड़िता का हलफनामा में कहा गया है कि, “मैं रोहित को जानती हूं और हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हमारे बीच शारीरिक संबंध हैं। मुझे पता है कि वह शादीशुदा है, उसकी एक बेटी है और उसका तलाक हो रहा है। भविष्य में अगर हम किसी भी मुद्दे पर लड़ेंगे तो हम एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे।”

जीरो एफआईआर को अब आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

By IANS

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!