यूपी में एक और नाबालिग का पुलिसकर्मी ने किया रेप

rape

प्रतीकात्मक फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

अलीगढ़ | उत्तर प्रदेश में एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीगढ़ में अतरौली के पास एक गांव में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके परिवार से ताल्लुक रखने वाले पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से शुक्रवार को हुई घटना की रिपोर्ट भेजे जाने के बाद बुलंदशहर जिले में तैनात आरोपी पुलिसकर्मी को रविवार को निलंबित कर दिया गया। अब उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, लड़की एक रिश्तेदार से मिलने जा रही थी, जब आरोपी पुलिसकर्मी, जो परिवार से संबंधित है, अपनी मोटरसाइकिल पर पड़ोसी गांव में उसको ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में, उसने धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। हालांकि नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद अतरौली थाने में मामला दर्ज किया गया।

युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है जिसके बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले 13 वर्षीय बलात्कार पीड़िता के साथ ललितपुर के एक पुलिस थाने के प्रभारी ने कथित तौर पर बलात्कार किया जब वह वहां शिकायत दर्ज कराने गई थी।

By IANS

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!