पहले युवक की हत्या की फिर शव को “नीले ड्रम” में छुपा दिया, ऊपर से डाला नमक, मृतक की पत्नी और बच्चे…
पहले युवक की हत्या की फिर शव को “नीले ड्रम” में छुपा दिया, ऊपर से डाला नमक, मृतक की पत्नी और बच्चे…
राजस्थान के अलवर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की लाश ‘नीले ड्रम’ में मिली. यह ड्रम एक मकान की छत से बरामद हुआ. मृतक की पहचान हंसराज के रूप में हुई है. उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी.
हंसराज मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला था. वो किराए के मकान में रहता था. इस ड्रम की बरामदगी तब हुई जब मकान मालिक की पत्नी मिथलेश घर की छत पर गईं. ड्रम से बहुत तेज दुर्गंध आ रही थी. इससे वो चौंक गईं. उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी जिन्होंने इस बारे में पुलिस को बताया. मामला सनसनीखेज होने के चलते पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई और अधिकारियों ने देखा कि नीले ड्रम में एक लाश को छुपाया गया था. ड्रम से तेज दुर्गंध आ रही थी.
शव को सड़ाने के लिए उस पर कथित तौर से नमक डाला गया था. पुलिस ने कहा कि मृतक की पत्नी, उसके तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा गायब है.
इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा है. ड्रम में लाश मिलने की यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई घटना से मिलती जुलती है. मार्च के महीने (2005) में एक महिला द्वारा अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के बाद शव को नीले ड्रम में छुपा दिया गया था. इसके बाद उसमें सीमेंट भर दिया गया था. शव बहुत ही खराब अवस्था में बरामद हुआ था.
खैरथल-तिजारा के एसपी मनीष चौधरी ने कहा, “हंसराज की हत्या कर उसके शव को नमक से भरे ड्रम में छिपा दिया गया था. यह हत्या का एक सुनियोजित मामला है. मृतक की पत्नी और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.”
पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है. क्राइम सीन से साक्ष्य इकठ्ठा किए गए हैं. वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस इस बात को लेकर हैरान है कि मृतक की पत्नी सुनीता और उसके तीन बच्चे कहां गायब हैं. पुलिस को यह भी जानकारी हुई है कि मकान मालिक का लड़का जितेंद्र भी गायब है.
पुलिस ने पुष्टि की है कि हंसराज का गला किसी तेज धार हथियार से रेता गया था. पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है. साथ ही वे सुनीता और अन्य लोगों की तलाश कर रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
