स्कूल परिसर में खूनखराबे से सनसनी, 9वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र को चाकू घोंपा, हुई मौत, आरोपी…..

Knife AI Photo Depositphotos_767625268_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo) - Credit: EP

The Hindi Post

स्कूल परिसर में खूनखराबे से सनसनी, 9वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र को चाकू घोंपा, हुई मौत, आरोपी…..

 

यूपी के गाजीपुर में सनसनीखेज घटना घटी है. यहां 10वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. दरअसल, स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था. इस दौरान 10वीं क्लास में पढ़ने वाला 14 वर्षीय आदित्य वर्मा बुरी तरह घायल हो गया. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया पर उसे बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल इस घटना से हर कोई सकते में हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी कक्षा 9 का छात्र है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हत्या स्कूल परिसर में हुई. यह घटना छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक संघर्ष के दौरान हुई.

एएसपी ज्ञानेंद्र नाथ ने टीओआई को बताया कि सुबह साढ़े आठ से नौ के बीच की बात है जब दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया. हाथापाई के दौरान एक छात्र ने चाकू निकाल लिया और आदित्य और अन्य छात्रों पर हमला कर दिया.

पुलिस ने कहा कि दोनों गुटों के बीच निजी कारणों से झगड़ा हुआ. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने छात्रों, टीचर्स व अन्य स्टाफ से घटना को लेकर सवाल-जवाब किया है. वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है. मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया है. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद का मूल कारण क्या था.

घटना से स्कूली छात्रों में दहशत है. वही स्कूल मैनेजमेंट और टीचर्स सकते में है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!