राजा रघुवंशी मर्डर केस : सोनम और राज की पहली तस्वीर आई सामने, तस्वीर में बेहद…
सोनम रघुवंशी की फाइल फोटो/ आईएएनएस
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ी अपडेट सामने आई है. बताया जा रहा है एसआईटी की पूछताछ में सोनम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा के अफेयर का सबसे बड़ा सबूत भी अब सामने आ गया है. दोनों की साथ में पहली तस्वीर सामने आई है. फोटो में सोनम के चेहरे पर बड़ी स्माइल नजर आ रही है. उसके साथ राज कुशवाहा नजर आ रहा है. दोनों की तस्वीर सामने आने के बाद राजा के भाई ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालांकि सोनम का परिवार कहता रहा है कि सोनम और राज का कोई अफेयर नहीं है. इधर, सोनम के भाई गोविंद बुधवार को राजा रघुवंशी के घर पहुंचे. उन्होंने राजा की मां से मुलाकात की. गोविंद ने कहा कि मैं राजा के परिवार के साथ हूं.

राजा रघुवंशी के भाई ने कहा कि गोविंद खुद मान चूका है कि उसकी बहन ने गलत किया है.
गोविंद भी चाहता है कि उसकी बहन को फांसी हो. सोनम और राज ने पहले से घर में साजिश करके घर में राखी वाली बात बता रखी होगी.
राजा रघुवंशी के भाई ने बताया कि गोविंद मंगलवार रात को इंदौर आ गया था. उसने मुझे कॉल किया कि मैं घर आ रहा हूं पर मैंने कहा तू मत आ, मैं तुझे लेने आऊंगा. गोविंद बोल रहा है कि बहन ने गलती की है. गोविंद घर का सदस्य था इसलिए वो घर आकर माफी मांग रहा था. गोविंद ने से सोनम से 2 मिनट बात की थी और वो समझ गया कि उसकी बहन ने हत्या की है. सोनम बहुत गुस्से वाली लड़की थी. तो वहीं राजा की भाभी ने कहा कि लग तो रहा है गोविंद को पछतावा हो रहा है.
