भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने बांधा मां सोनिया के जूते का फीता, वायरल हुआ वीडियो
मांड्या (कर्नाटक) | कर्नाटक के मांड्या जिले में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का अपनी मां सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधते वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
सोनिया गांधी आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई. यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं. यात्रा आज मांड्या जिले के बेलूर क्रॉस से निकाली गई. इस दौरान सोनिया गांधी पदयात्रा में भाग लेने के लिए अपनी गाड़ी से नीचे उतरी, तो राहुल गांधी ने देखा कि मां के जूते का फीता ठीक से नहीं बंधा है. उसके बाद उन्होंने खुद अपनी मां के जूते का फीता बांधा.
कर्नाटक कांग्रेस ने इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. कांग्रेस ने कहा, जो अपनी मां का सम्मान करते हैं और उनकी देखभाल करते हैं, वह ही मातृभूमि का सम्मान करेंगे.

#कर्नाटक के मांड्या जिले में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का अपनी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधते वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।@RahulGandhi #SoniaGandhi #BharatJodaYatra pic.twitter.com/5c6IjEFfa5
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 6, 2022
कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, सोनिया गांधी के हर कदम में दृढ़ता है, विश्वास है, धैर्य है, प्रतिबद्धता है, स्पष्टता है, त्याग है, स्नेह है, सहानुभूति है, मातृत्व की मिठास है और देश के प्रति असीम प्रेम है.
इससे पहले लंबे समय तक सोनिया गांधी अस्वस्थ होने की वजह से चुनावी कार्य्रक्रमों से दूर थी. आज सोनिया गांधी राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई.
इससे पहले राहुल गांधी ने केरल के अलप्पुला जिले में एक छोटी बच्ची को उसके जूते ठीक से पहनने में मदद की थी. तब भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और उनकी विनम्रता की सराहना की गई थी. कर्नाटक में भारी बारिश के बीच राहुल गांधी के भाषण की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.
आईएएनएस
