बंगाल के जलपाईगुड़ी में बड़ा हादसा: मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ में बहे 7 लोग, कई लापता
फोटो वायरल वीडियो से
कोलकाता | पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान, माल नदी में अचानक पानी का जलस्तर बढ़ जाने बाढ़ में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के लापता होने की आशंका है. स्थानीय लोग वहां देवी दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए इक्कट्ठाहुए थे. पुलिस ने यह जानकारी दी.
जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदारा बसु ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई है.
उन्होंने कहा, “रात नौ बजे के करीब काफी लोग माल नदी के किनारे इक्कठा हो गए थे. इस दौरान आई बाढ़ में कई लोग बह गए. घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने वहां मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगा दी. देर शाम तक सात शव बरामद कर लिए गए थे. लगभग 40 लोगों को बचा लिया गया hai थे।”
जलपाईगुड़ी के जिला पुलिस अधीक्षक, देवर्षि दत्ता ने कहा कि शुरू में केवल दो शव बरामद हुए पर जैसे ही बचाव अभियान शुरू किया गया, पांच और शव बरामद हो गए.
#WATCH | WB: Flash flood hits Mal River in Jalpaiguri during Durga Visarjan; 7 people dead, several feared missing
Many people were trapped in river & many washed away. Bodies of 7 people were recovered. NDRF& civil defence deployed; rescue underway: Jalpaiguri SP Debarshi Dutta pic.twitter.com/cRT3nnp7Gz
— ANI (@ANI) October 5, 2022
दत्ता ने कहा, “जिला पुलिस, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है.”
हालांकि, राज्य पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाम के समय के कारण बचाव दल को बचाव कार्य को करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
एक जिला पुलिस अधिकारी ने कहा, “लापता लोगों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है.”
माल विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक बुलु चिक बारैक ने कहा कि प्रशासन के अलावा स्थानीय लोग भी बचाव दल की मदद कर रहे हैं.
आईएएनएस
