राहुल गांधी की फिसली जुबान, बोले – जा रही है राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार, भाजपा ने ली चुटकी
File Photo
सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी (कांग्रेस कार्यसमिति) की बैठक के बाद, राहुल गांधी ने प्रेस संवाददाताओं को संबोधित किया. इस दौरान, उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस शासित सभी राज्यों में जातिगत जनगणना कराएगी.
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही राहुल ने कुछ ऐसा कह दिया जिसने बीजेपी को चुटकी लेने का मौका दे दिया. दरअसल, राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारें जाने वाली हैं. बता दे कि दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार है.
इसके बाद राहुल को तत्काल अपनी गलती का अहसास हुआ और फिर उन्होंने कहा, मैं गलत बोल गया.
राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जा रही है कांग्रेस सरकार! pic.twitter.com/85ORupRavs
— BJP (@BJP4India) October 9, 2023
उनकी जुबान फिसलने का वीडियो भाजपा ने X पर पोस्ट किया और लिखा, “राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जा रही है कांग्रेस सरकार!”
भाजपा के कई नेताओं ने यह वीडियो साझा कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसा.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
