इजराइल-हमास जंग के बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन, जाने क्या बात हुई

PM Narendra Modi and Israel PM Netanyahu (1)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो वाया आईएएनएस)

The Hindi Post

इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच जंग जारी है. इस लड़ाई के बारे में जानकारी देने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, “इजरायल की वर्तमान स्थिति से अपडेट कराने के लिए मैं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को धन्यवाद देता हूं. भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं. भारत आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी और स्पष्ट रूप से निंदा करता है.”

बता दे कि बीते शनिवार को आतंकी संगठन हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के साथ एकजुटता व्यक्त की थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. इस कठिन घड़ी में हम इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं.”

रविवार को भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा था कि उनके देश को भारत से मजबूत समर्थन की जरूरत होगी. उन्होंने यह भी कहा था कि भारत एक प्रभावशाली देश है और वो आतंकवादी की चुनौती को समझता है और इस संकट को भी भली-भांति जानता है. इस समय यह बेहद जरूरी है कि हमें वो सब करने की क्षमता दी जाए जिससे हमास अपना अत्याचार जारी नहीं रख पाए.’

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!