VIDEO: राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा

Rahul Gandhi unfurls national flag at Lal Chowk (1)

Photo: Congress

The Hindi Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई हैं. रविवार को दोपहर 12 बजे राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया. इस दौरान, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद थे.

भारत जोड़ो यात्रा के कारण, लाल चौक के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात कर किया गया है.

7 सितंबर को शुरू हुई थी यात्रा

बता दे, इस पैदल यात्रा का आगाज 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुआ था. यात्रा का समापन 30 जनवरी (सोमवार) को होगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!