ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास के सीने में लगी गोली, पुलिस अधिकारी ने चलाई गोली

Odisha health minister shot at 3 (1)
The Hindi Post

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास को रविवार को झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक ने कथित तौर पर गोली मार दी.

नाबा दास, जिनके सीने में गोली लगी हैं, को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री अपनी गाड़ी से बाहर निकले एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक ने कम से कम चार से पांच गोलियां चला दी.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, दास की हालत गंभीर हैं.

घटना जिले के ब्रजराजनगर कस्बे में उस समय हुई जब मंत्री नाबा दास एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!