रूस के राष्ट्रपति पुतिन की गाड़ी पर हमला, जान से मारने की हुई कोशिश, कई सुरक्षा अधिकारी सस्पेंड: रिपोर्ट

Putin (1)

व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच, रूस से एक बड़ी खबर सामने आई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गाड़ी पर हमला हुआ है। उनकी कथित तौर पर हत्या करने की कोशिश की गई है। इस खबर के सामने आने के बाद, रूस में खलबली मच गई है। हालांकि, पुतिन सुरक्षित है और घटनास्थल से बच निकले।

रूसी टेलीग्राम चैनल – SVR General की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन की कार में कथित तौर पर ‘तेज धमाका’ हुआ और चारो तरफ धुआं फैल गया।

Mirror.co.uk की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया।

SVR General की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ऐसे समय पर हुई जब पुतिन अपने आधिकारिक आवास पर लौट रहे थे। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि यह घटना कब हुई।

SVR General ने दावा किया कि, राष्ट्रपति पुतिन के सुरक्षा प्रभारी और कई अन्य लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है और उनको हिरासत में ले लिए गया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति के बहुत ही करीबी लोगों को उनके मूवमेंट की जानकारी थी। और जिन लोगों को मूवमेंट की जानकारी थी वो सब राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा सर्विस के अधिकारी है।

घटना के बाद से राष्ट्रपति की सुरक्षा सर्विस के तीन अधिकारी लापता है। SVR General ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि इन तीनों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इतना जरूर पता चला है कि जिस कार से यह अफसर यात्रा कर रहे थे वो घटनास्थल से कुछ किलोमीटर आगे, खाली खड़ी मिली।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
इनपुट्स: आईएएनएस

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!