ट्रंप के बयान पर भड़का ग्रीनलैंड, सड़कों पर उतरे लोग

protest in greenland and denmark against trump (1)
The Hindi Post

ट्रंप के बयान पर भड़का ग्रीनलैंड, सड़कों पर उतरे लोग…. BIG NEWS

 

ग्रीनलैंड इन दिनों सुर्ख़ियों में है. इसकी वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वो बयान जिसमें उन्होंने ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने की बात कही थी. इसके विरोध में शनिवार को ग्रीनलैंड के लोग सड़कों पर उतर आए. वही यूरोप में ट्रंप के रुख की तीखी आलोचना हो रही है.

राजधानी नूक में स्थानीय लोगों ने विशाल प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि ग्रीनलैंड के लोग किसी भी बाहरी दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं और अपने भविष्य को लेकर स्वयं निर्णय लेने के पक्ष में हैं. इस मुद्दे ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कूटनीतिक हलचल बढ़ा दी है.

इस प्रदर्शन की अगुवाई ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडरिक नीलसन ने की. प्रदर्शनकारी हाथों में झंडे और बैनर लेकर अमेरिकी कॉन्सुलेट की ओर मार्च करते नजर आए. उनका साफ संदेश था कि ग्रीनलैंड के भविष्य का निर्णय वहां के लोग स्वयं करेंगे और किसी बाहरी दबाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

राष्ट्रपति ट्रंप का लगातार कहना रहा है कि ग्रीनलैंड की भौगोलिक स्थिति और वहां मौजूद विशाल खनिज संसाधन अमेरिका की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. ट्रंप यह भी संकेत दे चुके हैं कि ग्रीनलैंड पर नियंत्रण के लिए बल प्रयोग से भी इनकार नहीं किया जा सकता. इसी बीच, डेनमार्क के अनुरोध पर यूरोपीय देशों ने ग्रीनलैंड में सैन्य कर्मियों की तैनाती की है. इससे स्थिति और संवेदनशील हो गई है.

वही ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप के बयानों ने अमेरिका और डेनमार्क के बीच कूटनीतिक तनाव पैदा कर दिया है. दोनों देश नाटो के संस्थापक सदस्य हैं.

इस विवाद को तब और बल मिला जब व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ (पॉलिसी) स्टीफन मिलर ने कहा कि डेनमार्क ग्रीनलैंड की रक्षा करने में सक्षम नहीं है. इसके जवाब में डेनमार्क ने स्पष्ट किया कि वह ग्रीनलैंड की सुरक्षा के लिए नाटो की मजबूत और स्थायी मौजूदगी सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है.

 

Hindi Post Dot In


The Hindi Post
error: Content is protected !!