हिरासत में लिए जाने के दौरान सड़क पर गिर गई विनेश, संगीता फोगाट, दोनों आपस में लिपट गई, VIDEO

Vinesh Phogat and Sangeeta

Photo Credit: Twitter@DeependerSHooda

The Hindi Post

दिल्ली पुलिस ने रविवार को पहलवानों को हिरासत में ले लिया. इस दौरान, रेसलर्स विनेश फोगाट और संगीता फोगाट सड़क पर गिर गई और एक दूसरे से लिपट गई.

पहलवान साक्षी मलिक ने वीडियो ट्वीट करके कहा, “चैंपियंस के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है. दुनिया हमें देख रही है.”

आज दिन में प्रदर्शनकारी पहलवानों ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस बैरिकेड्स को तोड़कर नवनिर्मित संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश की. हालांकि, भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया.

इसके बाद पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!