कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

Nupur Sharma (3) (1)

File Photo

The Hindi Post

कोलकाता | कोलकाता पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है.

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के लिए दो-दो बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद नूपुर शर्मा हाजिर नहीं हुई है जिसके कारण उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. नूपुर शर्मा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने वाली पहली पुलिस है कोलकाता की.

अभी तक किसी और राज्य की पुलिस ने नूपुर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी नहीं किया है.

Mobile Guru

पहले कोलकाता पुलिस के पूर्वी उपनगरीय प्रभाग के अंतर्गत नरकेलडांगा पुलिस थाने ने 20 जून को पूछताछ के लिए थाने में उपस्थित होने का समन नूपुर शर्मा को भेजा था. इसके बाद उत्तरी और उत्तरी उपनगरीय प्रभाग के एम्हर्स्ट स्ट्रीट पुलिस थाने ने 25 जून को पूछताछ के लिए नूपुर को उपस्थित होने के लिए समन भेजा था.

दोनों बार नूपुर शर्मा ने कोलकाता पुलिस को ईमेल से जवाब भेजकर बताया कि उन्हें पेश होने के लिए कुछ और समय चाहिए और आने में उन्होंने असमर्थता जाहिर की थी. उन्होंने साथ ही कहा था कि अगर वह कोलकाता आई तो इससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी.

कोलकाता पुलिस ने बताया कि नूपुर शर्मा के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में विभिन्न लोगों ने कुल 10 मामले दर्ज कराए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नूपुर शर्मा के बयान की निंदा करने का प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है.

नूपुर शर्मा के कथित विवादित बयान के वायरल होने के बाद कोलकाता, हावड़ा, मुर्शिदाबाद और नाडिया के मुस्लिम बहुल इलाकों में तनाव व्याप्त हो गया था.

हावड़ा जिले में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुई थी जिनमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहन जला दिए थे. कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!