कौन है प्रियंका गांधी की होने वाली बहू ? बेटे रेहान ने सात साल डेट करने के बाद किया प्रपोज, रिश्ते को परिवार से….
अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ रोहन वाड्रा की फाइल फोटो / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
कौन है प्रियंका गांधी की होने वाली बहू ? बेटे रेहान ने सात साल डेट करने के बाद किया प्रपोज, रिश्ते को परिवार से….
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, रेहान वाड्रा ने सात साल से डेट कर रहे अवीवा बेग को हाल ही में प्रपोज किया. अवीवा ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को लेकर अपनी सहमति जता दी है. सूत्रों के अनुसार, अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली का रहने वाला है.
रेहान और अवीवा की शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि शादी से जुड़ा फैसला दोनों परिवार आपसी सहमति और सुविधा के अनुसार करेंगे.
अवीवा बेग भी एक फोटोग्राफर हैं. पिछले पांच वर्षों में अवीवा बेग ने कई प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है. वर्ष 2023 में उन्होंने मेथड गैलरी के साथ ‘यू कैनॉट मिस दिस‘ प्रदर्शनी में अपने काम को पेश किया. इसी साल इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के तहत भी ‘यू कैनॉट मिस दिस‘ प्रदर्शनी में उनकी कला देखने को मिली. इससे पहले वर्ष 2019 में द क्वोरम क्लब में आयोजित ‘द इल्यूज़री वर्ल्ड‘ और 2018 में इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया में भी उन्होंने अपनी फोटोग्राफी प्रदर्शित की थी. अवीवा बेग फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी एटेलियर 11 की सह-संस्थापक भी हैं. यह कंपनी देशभर की कई एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ मिलकर काम कर रही है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं. उन्होंने उपचुनाव में जीत दर्ज की थी.
