उद्घाटन के पांचवें दिन धंस गई बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सड़क, वीडियो आया सामने
बारिश ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। इस एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा धंस गया। पांच दिन पहले ही इस एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सप्रेस-वे के 195 किलोमीटर सलेमपुर के पास चित्रकूट की तरफ जाने वाली लेन की सड़क धंस गई।
सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है। लोग ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
फिलहाल धंसी हुई सड़क को रिपेयर कर दिया गया है। सड़क धंसने की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया था।
15 हजार करोड़ की लागत से बना एक्सप्रेसवे अगर बरसात के 5 दिन भी ना झेल सके तो उसकी गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।
इस प्रोजेक्ट के मुखिया, सम्बंधित इंजीनियर और जिम्मेदार कंपनियों को तत्काल तलब कर उनपर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी।#BundelkhandExpressway pic.twitter.com/krD6G07XPo
— Varun Gandhi (@varungandhi80) July 21, 2022
बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई को जालौन से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। इसके बाद से इस पर ट्रैफिक चलने लगा।
यह एक्सप्रेस-वे 28 महीनों में बन कर तैयार हुआ है। इसकी लंबाई 296 किलोमीटर है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंस गया.
सिर्फ 4 दिन पहले PM ने उद्घाटन किया था. pic.twitter.com/eBBuMOcIiT
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) July 21, 2022
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
