पोर्न केस : राज कुंद्रा को 60 दिन की जेल के बाद मिली जमानत

Raj Kundra (2)

राज कुंद्रा (फोटो: इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

मुंबई | अश्लील सामग्री मामले के आरोपी व्यवसायी राज कुंद्रा को 60 दिन जेल में बिताने के बाद सोमवार को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई। मुंबई सत्र न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा और उनके सह-आरोपी रयान थोर्प को जमानत दे दी। दोनों को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा 15 सितंबर को 1400 पन्नों का पूरक आरोपपत्र दाखिल
किया गया था जिसमे कुंद्रा और रयान को मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया था। इसके तुरंत बाद कुंद्रा और थोर्प ने जमानत के लिए सत्र न्यायालय का रुख किया और कहा कि आरोपपत्र दाखिल किया गया है, जो पुलिस के द्वारा जाँच के अंत का संकेत देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तर्क दिया कि नौ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद उनमें से आठ को पहले ही जमानत मिल चुकी है, इसलिए अपराध की प्रकृति में समानता के आधार पर उन्हें भी जमानत मिलनी चाहिए।

मलाड पश्चिम में मालवानी पुलिस ने एक बंगले पर छापा मारकर ऐप पर अश्लील सामग्री परोसे जाने के मामले का भंडाफोड़ किया था, जहां एक बंगले में अश्लील सामग्री की शूटिंग की जा रही थी। इस सिलसिले में पांच आरोपियों के खिलाफ 5 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पांच महीने की जांच के बाद कुंद्रा और थोर्प को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उसके बाद से आज तक वे पुलिस और न्यायिक हिरासत में रहे।

मुंबई पुलिस ने अपने पूरक आरोपपत्र में शिल्पा शेट्टी का बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!