डीएम की अध्यक्षता में हो रही थी ऑनलाइन मीटिंग, तभी चल गया पोर्न वीडियो, हक्के-बक्के रहे गए महिला अधिकारी समेत सभी लोग….

Cyber Crime Depositphotos_818387692_XL (1) (1) (1)
The Hindi Post

डीएम की अध्यक्षता में हो रही थी ऑनलाइन मीटिंग, तभी चल गया पोर्न वीडियो, हक्के-बक्के रहे गए महिला अधिकारी समेत सभी लोग….

 

यूपी के महाराजगंज जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और वहां की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पहल करते हुए सात जुलाई को ई-चौपाल का आयोजन किया था. जनसुनवाई में जिलाधिकारी के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी व सभी खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान “जेसन जूनियर” नामक व्यक्ति की आईडी से आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किया गया. इसके ठीक बाद ही “अर्जुन” नाम की एक आईडी से कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की गई.

इस सब से मीटिंग में शामिल लोग भौचक्के रह गए. ज्यादातर लोग मीटिंग से तुरंत एक्जिट हो गए. घटना को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत दर्ज कराने का आदेश दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

कोतवाली थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने टीओआई को बताया कि इस मामले में साइबर क्राइम एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!