15 साल की लड़की से गैंगरेप, तीन महीनों में कई बार बनाया हवस का शिकार, आरोपियों में से 5 नाबालिग….
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
15 साल की लड़की से गैंगरेप, तीन महीनों में कई बार बनाया हवस का शिकार, आरोपियों में से 5 नाबालिग….
मुंबई । मुंबई में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार, 6 लोगों ने कथित तौर पर तीन महीने में कई बार 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया. कालाचौकी पुलिस स्टेशन ने 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वही 5 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह में भेजा है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी की प्रेमिका पीड़िता के घर पहुंची थी. उसने 15 वर्षीय लड़की को अपने और आरोपी के प्रेम संबंध के बारे में जानकारी दी थी और उसके प्रेमी के साथ रिश्ता बनाने को लेकर पीड़िता से झगड़ा किया था. इसके बाद यह मामला सामने आया.
उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने अपनी बेटी के मोबाइल फोन को चेक किया और उसमें आरोपी के साथ पीड़िता के शारीरिक संबंधों से संबंधित कुछ वीडियो और मैसेज थे. इसके बाद परिजनों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. सामूहिक दुष्कर्म में शामिल 6 में से 5 आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस ने बालिग को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है.
IANS
