अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले शूटर्स की पुलिस रिमांड मंजूर

Shooters of Ateek and Ashraf

पुलिस द्वारा उपलब्ध करवाई गई शूटर्स की तस्वीर

The Hindi Post

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले शूटर्स की पुलिस रिमांड मंजूर हो गई हैं. तीनों शूटर्स – लवलेश तिवारी, अरुण और सनी की पुलिस ने कोर्ट से कस्टडी मांगी थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया हैं. तीनों को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया था.

कोर्ट ने तीनों को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया हैं.

पुलिस अब तीनों आरोपियों से अतीक और अशरफ की हत्या के मामले में पूछताछ करेगी. पूछताछ में इस हत्याकांड के राज से पर्दा उठने के आसार हैं.

अभी तक यह नहीं पता चल पाया हैं कि तीनों शूटर्स ने अतीक और अशरफ को क्यों मारा.

दूसरी तरफ अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम अभी भी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई हैं.

और डिटेल्स मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!