UP सरकार के रडार पर माफिया, सूची तैयार

Yogi Adityanath 2 (1)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य को अपराध-मुक्त बनाना चाहती हैं. इसको लेकर सरकार ने माफियाओं की एक सूची बनाई हैं.यूपी पुलिस की इस लिस्ट में मोस्ट वांटेड क्रिमिनल शामिल हैं. इन अपराधियों पर गंभीर किस्म के अपराध करने के आरोप हैं.

यह लिस्ट धर्म और जाति को आधार बनाकर तैयार नहीं की गई है.

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार मेरठ जोन में उधम सिंह, योगेश भदोड़ा, बदन सिंह उर्फ बद्दो, हाजी याकूब कुरैशी, शारिक, सुनील राठी, धर्मेंद्र, यशपाल तोमर, अमर पाल उर्फ कालू, अनुज बारखा, विक्रांत उर्फ विक्की, हाजी इकबाल उर्फ बाला, विनोद शर्मा, सुनील उर्फ मूंछ, संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा व विनय त्यागी उर्फ टिंकू शामिल हैं.

आगरा जोन के अनिल चौधरी व ऋषि कुमार शर्मा, बरेली जोन के एजाज और कानपुर जोन के अनुपम दुबे का नाम लिस्ट में हैं.

लखनऊ जोन से खान मुबारक, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही, संजय सिंह सिंघाला, अतुल वर्मा, मु.सहीम उर्फ कासिम का नाम लिस्ट में हैं.

प्रयागराज जोन के डब्बू सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, सुधाकर सिंह, गुड्डू सिंह, अनूप सिंह का नाम शामिल हैं.

वाराणसी जोन से मुख्तार अंसारी, त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह, विजय मिश्रा, ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह, अखंड प्रताप सिंह, रमेश सिंह उर्फ काका का नाम लिस्ट में हैं.

गोरखपुर जोन से संजीव द्विवेदी उर्फ रामू द्विवेदी, राकेश यादव, सुधीर कुमार सिंह, विनोद कुमार उपाध्याय, राजन तिवारी, रिजवान जहीर, देवेन्द्र सिंह का नाम शामिल हैं.

गौतमबुद्धनगर कमिशनेरेट से सुंदर भाटी, सिंहराज भाटी, अमित कसाना, अनिल भाटी, रणदीप भाटी, मनोज उर्फ आसे, अनिल दुजाना का नाम हैं.

कानपुर कमिश्नरेट से सऊद अख्तर और कमिश्नरेट लखनऊ से लल्लू यादव, बच्चू यादव व जुगनू वालिया उर्फ हरिवंदर सिंह का नाम हैं.

प्रयागराज कमिश्नरेट से बच्चा पासी उर्फ निहाल पासी, दिलीप मिश्रा, जावेद उर्फ पप्पू, राजेश यादव, गणेश यादव, कमरुल हसन, जाविर हुसैन व मुजफ्फर का नाम हैं.

वाराणसी कमिश्नरेट से अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर, बृजेश कुमार सिंह व सुभाष सिंह ठाकुर का नाम शामिल हैं.

सूचीबद्ध माफिया की गतिविधियों पर एसटीएफ और जिला पुलिस कड़ी नजर रखती है. शासन स्तर से पहले अनुमोदित 25 सूचीबद्ध माफिया में माफिया मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह, संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ बबलू, सुशील उर्फ मूंछ, सीरियल किलर सलीम, रुस्तम व सोहराब समेत अन्य कुख्यातों के नाम शामिल हैं.

मोस्ट वांटेड क्रिमिनल की लिस्ट और उन तक कितना इनाम एक नजर में –

नाम/कहां के रहने वाले हैं/इनाम (रुपए में)

विवेक कुमार (बुलंदशहर/50,000)

सलीम मुख्तार सेख (लखनऊ/50,000)

संजीव नाला (मुज्जफरनगर/50,000)

सुनील महकर सिंह (सहारनपुर/50,000)

राम नरेश ठाकुर (आगरा/50,000)

विश्वास नेपाली (वाराणसी/50,000)

सुनील यादव (वाराणसी/50,000)

अजीम अहमद (वाराणसी/50,000)

मनीष सिंह (वाराणसी/50,000)

शहाबुद्दीन (गाजीपुर/2,00,000)

अताउर्रहमान बाबू (गाजीपुर/2,00,000)

बहर उर्फ बहारुद्दीन (कौशांबी/50,000)

रुद्रेश उपाध्याय उर्फ पिंटू (भदोही/50,000)

आफताब आलम (प्रयागराज/50,000)

शिवा बिंद उर्फ शिव शंकर बिंद (गाजीपुर/50,000)

हरीश (मुजफ्फरनगर/2,00,000)

सुमित (मुरादाबाद/2,00,000)

बदन सिंह बद्दो (मेरठ/2,50,000)

मनीष सिंह सोनू (वाराणसी/2,00,000)

राघवेंद्र यादव (गोरखपुर/2,50,000)

दीप्ति बहल (गाजियाबाद/5,00,000)

भूदेव (बुलंदशहर/5,00,000)

विजेंद्र सिंह हूड्डा (मेरठ/5,00,000)

राशिद नसीम (लखनऊ/5,00,000)

आदित्य राणा (बिजनौर/2,50,000)

राम चरण उर्फ बौरा (बारांबकी/3,00,000)

दिनेश कुमार सिंह (रायबरेली/1,50,000)

By IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!