बिहार: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले में शामिल पुलिस जीप पलटी; 5 घायल

Ashwini Choubey IANS Ap 28

अश्विनी चौबे (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले के साथ चल रही एक पुलिस जीप रविवार रात बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा बिहार में मथिला और नारायणपुर के बीच हुआ. इस हादसे में वाहन चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए है.

पुलिस जीप खाई में गिरकर पलट गई. दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है.

खबरों के मुताबिक, हादसे में अश्विनी चौबे बाल-बाल बच गए. घटना के बाद स्थानीय लोग भी पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए पहुंच गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!