शख्स ने डायल किया एयरलाइन कस्टमर केयर नंबर, गंवाए 1.49 लाख रुपये

Phone in Man's hand Depositphotos_35786693_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

लखनऊ | लखनऊ के एक व्यक्ति से कथित तौर पर हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी में 1.49 लाख रुपये की ठगी हो गई. ऐसा तब हुआ जब उसने रद्द उड़ान के बारे में जानकारी लेने के लिए कस्टमर केयर नंबर डायल किया.

पिछले तीन महीनों में हुई यह 10वीं ऐसी घटना है, जिसमें व्यक्ति ने सर्च इंजन (जैसे गूगल) से कस्टमर केयर नंबर सर्च करके निकाला और जब वो नंबर डायल किया तो उसके साथ ठगी हो गई.

ताजा मामले में – अमित गुप्ता को 9 जनवरी को फ्लाइट से मुंबई से लखनऊ लौटना था. पर फ्लाइट कैंसिल हो गई थी.

अमित ने इस बारे में पूछताछ के लिए कस्टमर केयर पर फोन किया.

थोड़ी देर बाद उनके पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने गुप्ता से अपने मोबाइल फोन पर एनीडेस्क एप डाउनलोड करने को कहा.

इसके बाद कॉलर ने अमित से कुछ सवाल किए और उनके जवाब हासिल किए. कुछ देर बाद अमित के खाते से पैसे कट गए.

अब अमित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जांच जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!