सोनिया गांधी के “Poor Lady” वाले बयान पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया…., बोले- “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू……. “, VIDEO

Narendra Modi 11 (1)
The Hindi Post

संसद के बजट सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘Poor Lady’ बताया था. सोनिया ने कहा था कि राष्ट्रपति आखिर में बहुत थक गई थीं. इसे लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला है.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार को देश ने फिर देखा. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया. वो उड़ीसा के गरीब परिवार से निकलकर यहां तक पहुंची हैं. उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं हैं, वह उड़िया में पली-बढ़ी हैं, उन्होंने आज बेहतरीन तरीके से संसद को संबोधित किया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है. शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि राष्ट्रपति ने बोरिंग भाषण दिया. एक सदस्य तो इससे भी आगे निकल गईं. उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी करते हुए उन्हें पुअर लेडी बताया.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!