PM मोदी ने नए संसद भवन का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

PM Modi inspects new parliament house (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नए संसद भवन का औचक निरीक्षण किया. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नए भवन के अंदर एक घंटे से अधिक समय बिताया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया.

सूत्रों के मुताबिक अपने औचक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में बन रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया.

Photo: IANS
Photo: IANS

उन्होंने नए संसद भवन के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से बातचीत भी की. इस दौरान, उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला थे.

संसद भवन की नई बिल्डिंग नवंबर 2022 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद थी पर ऐसा हो नहीं सका. अब जल्द ही इसका उद्घाटन हो सकता हैं.

PM Modi inspects new parliament house 2 (1) (1)

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!