केतन अग्रवाल मर्डर केस : केतन की मां ने उठाया यह कदम, आप भी हो जाएंगे भावुक
फोटो: आईएएनएस
केतन अग्रवाल मर्डर केस : केतन की मां ने उठाया यह कदम, आप भी हो जाएंगे भावुक
नई दिल्ली | केतन अग्रवाल की हत्या के बाद न्याय की मांग कर रही उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है. इस ई-मेल के साथ उन्होंने एक वीडियो भी संलग्न किया है जिसमें वो बेटे की तस्वीर हाथ में लेकर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं. उनका कहना है कि वो किसी विशेष सुविधा या सहानुभूति की मांग नहीं कर रही, केवल अपने बेटे के लिए न्याय चाहती हैं.
