पार्श्व गायिका वाणी जयराम का निधन, 25 जनवरी को किया गया था पद्म भूषण से सम्मानित

Vani Jayaram

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

पद्म भूषण से सम्मानित सिंगर वाणी जयराम का निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 78 वर्षीय वाणी जयराम शनिवार को अपने घर पर मृत पाई गई.

उनको गणतंत्र दिवस 2023 से ठीक एक दिन पहले भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.

उनके अचानक निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. वह अपने करियर में 10,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड करने के लिए जानी जाती थी.

4 फरवरी को वाणी जयराम चेन्नई के नुंगमबक्कम में अपने घर में मृत पाई गई. उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. उनके पति जयराम का पहले ही निधन हो चुका है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!